फादर स्टेन स्वामी की आवाज को दबने एवम कुचलने नहीं दिया जाएगा – सीपीआई

रांची -आज दिनांक 9जुलाई दिन शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय के सभागार मे फादर स्टेन स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में अखिलभारतीय किसान सभा सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, समाजिक संगठन से अलोका कुजुर, मासस के नेता सुशांतो मुखर्जी, एआईएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष मेहुल मृगेंद्र सहित कई गणमान्य लोगों ने फादर को श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा की अध्यक्षता अजय कुमार सिंह एवं संचालन अलोका कुजुर के द्वारा किया गया। किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक ने कहा की फादर स्टेन स्वामी को एक साजिश के तहत केंद्र की सरकार ने झारखंड की जल जंगल जमीन को लूटने के लिए जेल भेजा। 84 वर्षीय वयोवृद्ध फादर स्टैन स्वामी न तो चल सकते थे, ना बोल सकते थे, लेकिन मुंबई की सभा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया। ऐसी परिस्थिति में देश के सामाजिक व राजनीतिक सगंठन एवं दबे कुचले शोषित पीड़ित के आवाज उठाने वाले में काफी गुस्सा है। फादर स्टेंन स्वामी की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। और पूरे राज्य में, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आंदोलन तेज किया जाएगा। समाजिक संगठन की नेत्री अलोका कुजुर ने विषय प्रवेश के दौरान फादर स्वामी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्ति कि मासस नेता सुशांत मुखर्जी ने कहा की फादर स्टेन स्वामी को शहीद की दरजा मिलनी चाहिए। क्योंकि जल जंगल जमीन के आंदोलन को तेज करने, उनके हक अधिकार वापस लाने के लिए लगातार और लड़ते रहे, देश के बड़े-बड़े उद्योगपति और पूंजी पतियों की नजर झारखंड की जल जंगल जमीन पर लगी है, तो किसी भी परिस्थिति में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। आंदोलन और तेज किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि देश और राज्य के अंदर भारतीय जनता पार्टी उद्योगपतियों के पक्ष में राज्य में किसानों के जमिन हड़पने के लिए कई हथकंडे को अपनाए, लेकिन कामयाब नहीं हुई। झारखंड की जनता ने रघुवर सरकार को गद्दी से उठाकर फेंक दिया। उन्होंने फादर स्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा हम सब ने मिलकर आवाज उठाएगे। जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा वक्त की मांग है कि सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन एक मंच पर आकर आवाज को जन-जन तक पहुंचाएं। क्योंकि झारखण्ड सरकार ने मोमेंटम झारखंड में जमीन लूट की पृष्ठभूमि तैयार किया था और स्टेन स्वामी ने विरोध उसी का परिणाम जेल भेजा गया। और भारतीय जनता पार्टी के असली चरित्र को बेनकाब करें।
महिला नेत्री फरजाना ने कहा की जल जंगल जमीन की आवाज दव गया। कार्यक्रम में अखिलभारतीय किसान महा सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, भाकपा जिला सचिव अजय कुमार सिंह, समाजिक नेत्री आलोका कुजुर, मेहुल मृगेंद्र, बाटुल, फरजाना फारुकी, मनोज ठाकुर, राजेश कुमार, सुशांत मुखर्जी, सहित कई लोग मौजूद थे।

Share Now

Leave a Reply