कोडरमा थर्मल पावर में 4 लोगों की मौत

KODERMA: झारखंड के कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग निर्माणाधीन चिमनी के ऊपर फंस गए. बाद में उन सभी को बचा लिया गया और सुरक्षित नीचे लाया गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में श्रीविजय नाम की कंपनी के प्रोजेक्ट हेड, 2 इंजीनियर समेत 4 लोगों की जान चली गई. चिमनी निर्माण के दौरान अस्थाई लिफ्ट का तार टूटा, उसमें 4 लोगों की मौत।

मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी 42 वर्षीय कृष्ण प्रसाद कोडाली, श्रीविजय कंपनी के परियोजना प्रमुख विनोद चौधरी, 50 वर्षीय नागपुर के एक परियोजना अधिकारी, आंध्र प्रदेश निवासी 30 वर्षीय इंजीनियर कार्तिक सागर और नवीन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार परियोजना प्रमुख कृष्ण प्रसाद अपने साथियों के साथ करीब 120 फीट की ऊंचाई पर निर्माणाधीन चिमनी में ग्रिप गैस डिसल्फराइजेशन क्षेत्र में कार्य का निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान लिफ्ट का तार टूटने से चारों लोग नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई।

Share Now

Leave a Reply