शर्मनाक : काम के बहाने रेजा के साथ करता था दुष्कर्म , रांची कोर्ट ने दिया 20 वर्ष की सजा

रांची : रांची के नगड़ी थाना अंतर्गत नयासराय रेलवे फाटक के पास जंगल में अपने साथ काम करने वाली एक रेजा के साथ एक राजमिस्त्री ने दुष्कर्म किया था। वह काम के बहाने बुला कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह 2019 से लगातार जेल में है। अदालत ने इस मामले में आज तक उसे जमानत नहीं दी।

अपर न्यायायुक्त अनिल कुमार पांडे की अदालत गुरुवार को दुष्कर्म के जुर्म में बशीरुद्दीन अंसारी को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

इसे भी पढ़े : नौकरी का झांसा दे कर युवती से किया था गैंगरेप , कोर्ट ने 15 साल और हत्या के लिए दिए 10 साल की सजा सुनाई

20 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाने के साथ-साथ ही कोर्ट ने उस पर अलग से 10,000 रुपए का भी जुर्माना भी लगाया है।

Share Now

Leave a Reply