झारखंड में ठंड से राहत नहीं,इन जिलों में 9 जनवरी से होगी बारिश

*9 से 12 जनवरी तेज गर्जन के साथ बारिश की संभावना, 8 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा*

रांची का मौसम सुबह से ही साफ है, धूप खिली हुई है। हल्की-हल्की हवा चल रही है हवा में ठंडक भी है। रात में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में अंगीठी, और हिटर का सहारा ले रहे हैं।अब ऐसे में मौसम फिर करवट लेने को तैयार है। 9 से 12 जनवरी तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है।  जनवरी माह में ठंड का असर लंबे समय तक रहने का अनुमान है। 

झारखंड का न्यूनतम तापमान देवघर में 9.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने दो दिनों में झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची और खुंटी समेत कुछ अन्य इलाकों में बारिश की संभावना जताई है.

Share Now

Leave a Reply