RANCHI: सीसीएल कर्मी ने पत्‍नी को मारी गोली, पुलिस पहुंची

रांची : राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा पंचायत में एक व्‍यक्ति ने गोली मारकर अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए रिम्‍स भेजने की तैयारी में है।

आरोपी सीसीएल कर्मी है और उसका नाम सीपी आईंद है। उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इसको लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था। किसी बात को लेकर पत्‍नी से विवाद हुआ। जिसके बाद आवेश में आकर पति ने पत्‍नी को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Share Now

Leave a Reply