झारखंड सरकार की पहल, आधार पंजीकरण कराना होगा आसान यहां करना होगा आवेदन

अब प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से पंचायत भवन में मिलेगी आम लोगों को आधार की सेवा

रांची। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, झारखंड सरकार तथा भारत सरकार द्वारा प्रायोजित संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड – सीएससी एसपीवी के साथ एमओयू किया गया। जिसके तहत राज्य के सभी आम लोगों को आधार पंजीकरण सेवा सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के सभी पंचायत, वार्ड एवं शहरी क्षेत्र में आधार नामांकन, आधार सुधार जैसी सभी महत्वपूर्ण सेवा प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जायेगी।

संयुक्त सचिव संजय कुमार आंबस्त्थ, प्रोजेक्ट मैनेजर विकास प्रजापति एवं अवर सचिव सुनील पोद्दार एवं CSC SPV के राज्य प्रभारी शंभु कुमार एवं प्रशांत कुमार, प्रबंधक CSC SPV की संयुक्त उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। शंभु कुमार ने राज्य सरकार तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग झारखंड सरकार को धन्यवाद देते हुए बताया की सरकार की इस अनूठी पहल से आम लोगों को आधार की सेवा अब नजदीकी प्रज्ञा केंद्र पर ही उपलब्ध हो जाएगी | जिससे आम जनमानस को अब आधार पंजीकरण, संशोधन से सम्बंधित सभी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो जाएंगी.

Share Now

Leave a Reply