रांची : नए साल में लोगों को ठंड से राहत नही,कल से पूरे राज्य में छाये रहेंगे बादल

नए साल में इस बार ठंड कपकपाएगी। क्योंकि, इस बार तापमान 10 से नीचे आने के आसार जताए गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पश्चिम की ओर से एक बार फिर से ठंडी हवा चलेगी। इस वजह से रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इस वजह से न्यूनतम तापमान 10 और 5 डिग्री के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर से बादल छाने लगेंगे। हालांकि, इस दौरान ठंडी हवा भी चलेगी, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 10.2 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 25.9 व न्यूनतम 10.4 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 26.3 व न्यूनतम 8 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

Share Now

Leave a Reply