युक्रेन में फंसे झारखंड के लोगों के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नं जारी किया

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केन्द्र सरकार से यह अपील की कि वो रूस व युक्रेन युद्ध मे युक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों व अन्य लोगों की मदद करे. सीएम हेमन्त ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार देश से पढ़ाई अथवा काम करने यूक्रेन गए अन्य लोगों की मदद करें।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा- यूक्रेन में पढ़ने या रोजगार के लिए गए झारखण्डवासियों अथवा उनके परिवारजनों से अपील है कृपया झारखण्ड कंट्रोल रूम के निम्न फोन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी देने की कृपा करें।
राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार के साथ मिलकर सभी को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

नियंत्रण कक्ष
0651 – 2481055
0651 – 2480058
0651 – 2480083
0651 – 2482052
0651 – 2481037
0651 – 2481188

व्हाट्सएप्प नंबर
9470132591
9431336427
9431336398
9431336472
9431336432

Share Now

Leave a Reply