झारखंड में अब पहले की तरह आएगी रौनक,पूरी क्षमता से खुलेंगे रेस्टुरेंट,पार्क

झारखंड सरकार ने आज बैठक में राज्य के लोगो बड़ी राहत दे है,वही बात दे कि सरकार ने सभी जिलों में 1 से लेकर सभी कक्षाओं को खोलने की अनुमति दे दी है।

सभी ज़िलों मे विद्यालय में कक्षा 1 एवं इससे ऊपर कि कक्षा के ऑफ़्लाइन संचालन की अनुमति दी गयी। उक्त जिलों में कक्षा 1 एवं इससे ऊपर की कक्षा के विद्यार्थी के लिए कोचिंग संस्थान भी खोलने की अनुमति दी गयी।

राँची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला और बोकारो में कक्षा 1-8 के लिये दिनांक 31.03.22 की तिथि तक ऑफ़्लाइन परीक्षा प्रतिबंधित रहेंगी।

विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी।

सभी के लिए स्विमिंग पूल और स्टेडीयम खोलने की अनुमति दी गयी।

दर्शकों की उपस्थिति मे खेलकूद आयोजित करने की अनुमति सम्बंधित उपायुक्त द्वारा दी जाएगी।

खुले में 500 से अधिक व्यक्ति का एकत्रित होना प्रतिबंधित होगा।

बंद जगह में 500 से अधिक व्यक्ति या जगह की 50 % क्षमता ,जो कम हो,का एकत्रित होना प्रतिबंधित होगा।

सभी सरकारी और निजी कार्यालय में शत प्रतिशत कर्मी की उपस्थिति की अनुमति दी गयी।

सभी पार्क और पर्यटन स्थल खोलने की अनुमति दी गयी।

रेस्ट्रॉं, बार, सिनेमा हाल, दुकान एवं शॉपिंग माल में पूर्ण क्षमता के अनुरूप व्यक्तियों की उपस्थिति की अनुमति दी गयी।

सभी दुकान एवम् व्यावसायिक प्रतिषठान अपने सामान्य समय तक खुलें रह सकेंगे।

आंगनवाड़ी केंद्र खुले रहेंगे। मेले, जुलूस और प्रदर्शनी प्रतिबंधित रहेंगे।

वही राज्य सरकार ने कहा कोरोना से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करते रहे।

इसे पढ़े-शादी के बाद महिला टीचर से करता था प्यार बात नहीं बनी तो उठाया ये कदम….

इसे पढ़े-राजधानी में चल रहा था सेक्स रैकेट, कई महिलाएं हिरासत में जांच में जुटी पुलिस

Share Now

Leave a Reply