ब्रेकिंग : झारखंड में JSSC ने निकाले 956 पदों पर वेकैंसी, जानिए कितना होगा वेतन…..

झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 956 पदों पर निकाली वैकेंसी, 14 फरवरी तक कर सकते है आवेदन।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 का विज्ञापन निकाल दिया है। इसमें 956 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए 15 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

स्नातक स्तरीय पदों की नियुक्ति प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो झारखंड से मैट्रिक-10वीं और इंटरमीडिएट-12वीं किए हो। इसमें आरक्षण नीति से लाभांवित होने वाले अभ्यर्थियों को इसमें छूट दी जाएगी,परीक्षा शुल्क के रूप में देने होंगे एक हजार रुपए।

जेएसएससी की ओर से जारी विज्ञापन में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 384, कनीय सचिवालय सहायक के 322, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 245 और प्लानिंग असिस्टेंट के पांच पदों पर नियुक्ति होगी।

Share Now

Leave a Reply