CORONA: झारखंड में मिले 4719 नए संक्रमित,सबसे ज्यादा राजधानी के

राज्य में 73,309 सैम्पल की जांच के बाद 4719 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ पाए गए,इसमे सबसे ज्यादा राजधानी रांची के 1592 मरीज़ संक्रमित आए,इनमे लगातार बढ़ोतरी देखा जा रहा है एक सप्ताह में संक्रमण दर 6.02% पहुँच गया है।

कोरोना की तीसरी लहर रांची में सबसे ज्यादा युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। रांची जिले में 9 जनवरी तक मिले मरीजों में सबसे ज्यादा संक्रमित 16 से 30 साल के युवा हैं। इनकी संख्या 3072 है। यानी 36 प्रतिशत। इसी तरह 31 से 45 साल के 32 प्रतिशत यानी 2731 लोग कोरोना से पीड़ित हैं जबकि 46 से 60 साल के 19 प्रतिशत लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है।

रांची के बाद सबसे ज्यादा 923 मरीज पूर्वी सिंहभूम में, 232 रामगढ़ में, 194 बोकारो में, 189 पश्चिमी सिंहभूम में, 173 देवघर में, 151 दुमका में, 104 धनबाद में और 129 हजारीबाग में मिले।

Share Now

Leave a Reply