रांची रिम्स अस्पताल में महिला ने दिए पांच बच्चियों को जन्म,खुशी के बाद चिंता में माता पिता,जानिए वजह

झारखंड में एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस महिला की डिलीवरी रांची के रिम्स में हुई है। इस खबर को रांची के रिम्स ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करके बच्चों की तस्वीर साझा की है। साथ ही अस्पताल ने लिखा कि बच्चे NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं।

इन बच्चों की माँ अंकिता कुमारी और पिता प्रकाश कुमार साव ख़ुश हैं,

क्योंकि उन्हें शादी के सात साल बाद बच्चे हुए हैं. हालांकि, यह ख़ुशी

उनके लिए कई चिंताएं भी लेकर आई है.

डॉक्टरों का कहना है कि बच्चियों और उनकी माँ की हालत फ़िलहाल स्थिर है. फिर भी उन्हें अगले कुछ सप्ताह अस्पताल में ही गुज़ारने होंगे.

रिम्स ने अपने ट्वीट में लिखा, “रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। बच्चे NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।” सभी नवजातों को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। इन बच्चों का वजन सामान्य से काफी कम है। रिम्स ने जानकारी दी कि इन बच्चों की मां इटखोरी, चतरा की रहने वाली है। फिलहाल, मां और बच्चों दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चों की निगरानी कर रही है।

Share Now

Leave a Reply