झारखंड में अचानक बदल गया मौसम,रांची में छाए बादल,इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

झारखंड के कुछ जिलों को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची का मौसम आज अचानक बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही मेघ गर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया गया है।

आपको बता दे कि इन जिलों में बारिश के साथ- साथ वज्रपात भी हो सकता है। रांची में सुबह से तेज धूप थी लेकिन दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया। आज गढ़वा, सिमडेगा और गुमला में बारिश का अनुमान है ।

मौसम विभाग चार दिनों का येलो अलर्ट जारी कर चुका है। पहले 15 से 17 मार्च तक राज्य के कुछ इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया था। कुछ इलाकों में 17 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दो दिन और बढ़ाकर 18 और 19 मार्च तक राज्य के अन्य हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इन चार दिनों में मौसम के बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। इसमें 50 किमी की गति से हवा चलने के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अलर्ट के अनुसा 16 मार्च को राज्य के अन्य हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है। इस दौरान रांची में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है।

Share Now

Leave a Reply