अनोखी शादी: इंग्लैंड की दो दिग्गज महिला खिलाड़ियों ने रचाई आपस में शादी,कई साल से था रिलेशनशिप..

अनोखी शादी: इंग्लैंड की दो दिग्गज महिला खिलाड़ियों ने रचाई आपस में शादी,कई साल से था रिलेशनशिप..।

इंग्लैंड की दो महिला खिलाड़ी नेट सीवर और कैथरीन ब्रंट रविवार (29 मई) को शादी के बंधन में बंध गई। दोनों ने वीकेंड पर एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए, इस बात की जानकारी ट्विटर पर साझा की। करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी साथ शुरू करने का फैसला किया।

नट साइवर और कैथरीन ब्रंट पांच से रिलेशनशिप में थीं. 2017-18 में इस कपल ने रिलेशनशिप में होने की अधिकारिक घोषणा की थी, दोनों ही क्रिकेटर्स 2020 में शादी करना चाहती थी मगर कोरोना वायरल महामारी के चलते दो साल बाद अब इन दोनों ने शादी की. साइवर और ब्रंट दोनों इंग्लैंड के 2017 वर्ल्ड कप विजेता अभियान का हिस्सा थे और न्यूजीलैंड में 2022 वर्ल्ड कप में भी खेले थे।

इसे पढ़ें-नोरा फतेही ने ब्लू वेलवेट गाउन पहन बोल्ड अंदाज में दिए ऐसे पोज़,फैंस ने किया ये कमेंट,देखे Pic

Share Now

Leave a Reply