महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे को नए मुख्यमंत्री बनने
पर उद्धव ठाकरे ने दी बधाई।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है.
उन्होंने ट्वीट करके राज्य के नव-नियुक्त सीएम और डिप्टी सीएम को बधाई दी है.
महाराष्ट्र राज्याचे नवनियुक्त मुख्यमंत्री @mieknathshinde जी व उपमुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis जी यांना भावी वाटचालीस शुभेच्छा. आपल्या हातून महाराष्ट्रामध्ये चांगले काम होवो, ही सदिच्छा!
— Office of Uddhav Thackeray (@OfficeofUT) June 30, 2022
उद्धव ठाकरे ने ट्वीट कर कहा, “नव-नियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को भविष्य के लिए शुभकामना. मैं कामना करता हूं कि आप महाराष्ट्र में अच्छा काम करें.”
NCP नेता शरद पवार ने भी एकनाथ शिंदे को नए मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है।
शरद पवार ने ट्वीट कर बधाई दी थी. उन्होंने लिखा- “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर एकनाथ शिंदे को बधाई. मैं उम्मीद करता हूँ कि वे महाराष्ट्र के हितों की रक्षा करेंगे.”
शरद पवार ने आगे लिखा है कि यशवंत राव चव्हाण, बालासाहेब भोंसले और पृथ्वीराज चव्हाण के बाद सतारा ज़िले से व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर वे बहुत ख़ुश हैं.
श्री. एकनाथ शिंदे यांची महाराष्ट्र राज्याचे नवे मुख्यमंत्री म्हणून निवड झाल्याबद्दल मनपूर्वक अभिनंदन! महाराष्ट्राच्या हिताची जपणूक त्यांच्याकडून होईल अशी सार्थ अपेक्षा व्यक्त करतो.
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) June 30, 2022