झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर सरकार ने लिया फैसला स्कूलों के समय किया बदलाव

झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर सरकार ने लिया फैसला स्कूलों के समय किया बदलाव।

झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों की समय सीमा में बदलाव की मांग की जा रही थी। राज्य में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हर जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसे देख स्कूलों के समय सीमा में बदलाव की मांग की जा रही थी.

सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब स्कूल संचालन की अवधि सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी।

मालूम हो कि इसी महीने कुछ दिन पहले झारखंड के कई जिलों में भीषण गर्मी के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षिकाओं के बेहोश होने की सूचना सामने आई थी। कुछ जिलों में तो बड़ी संख्या में छात्र लू की चपेट में आ गए थे। बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था। लू की चपेट में आने से कई जगह मौत की भी सूचनाएं सामने आ चुकी हैं।

विभाग ने पहले स्कूलों को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया था।हालांकि विभाग ने अभी भी शिक्षक संघों की मांग को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया है।

इसे पढ़े-झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला, टूटे हुए पुल पर आ रही थी ट्रेन फिर हुआ ये..

शादी के बाद महिला टीचर से करता था प्यार बात नहीं बनी तो उठाया ये कदम….

Share Now

Leave a Reply