राष्ट्रपति पद के NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी रांची

राष्ट्रपति पद के NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज
आएंगी रांची.

राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु सोमवार को रांची पहुंच रही हैं। वे होटल बीएनआर चाणक्या में भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। तयशुदा कार्यक्रम के तहत द्रौपदी मुर्मू सोमवार को विशेष विमान से नई दिल्ली से रांची पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित पार्टी के शीर्ष नेता व कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

एनडीए सांसद एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगी। वे एनडीए सांसद और विधायकों से राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने की अपील करेंगी।

मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू समेत अन्य सांसद और विधायक शामिल होंगे। द्रौपदी मुर्मू अपराह्न 4.30 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगी।

Share Now

Leave a Reply