पीएम मोदी ने तीसरे वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी,जनिए क्या है खासियत

फोटो- ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री ने आज सुबह गांधीनगर से अहमदाबाद तक वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद ट्रेन में यात्रा की। फिर उन्होंने अहमदाबाद मेट्रो परियोजना का उद्घाटन किया और मेट्रो के जरिए यात्रा की। इस दौरान पीएम ने बच्चों, महिलाओं से बातचीत की। इसके बाद पीएम ने वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन का लोकार्पण किया।

गौरतलब है कि तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपनी रफ्तार से हाल ही में आश्चर्यचकित कर दिया था। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान सिर्फ 52 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली थी। यह रफ्तार पाकर वंदे भारत ने बुलेट ट्रेनों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले दिनों इसके ट्रायल के बाद बताया था कि नई वंदे भारत की गति पुरानी वंदे भारत ट्रेन से 20 किमी प्रतिघंटा ज्यादा है। रेलमंत्री ने यह भी बताया था कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। बता दें कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर चली थी। वहीं, दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी माता, कटरा रूट पर चलाई गई थी। तीसरी वंदे भारत ट्रेन पहले की वंदे भारत ट्रेनों से अलग होगी।

गुजरात में चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन में पहली बार KAVACH तकनीक को लॉन्च किया जा रहा है। इस तकनीक की मदद से दो ट्रेनों की आमने-सामने से होने वाली टक्कर जैसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। इस तकनीक को देश में ही विकसित किया गया है जिसके कारण इसकी लागत काफी कम है। केन्द्र सरकार द्वारा 2022 के बजट में 2,000 किलोमीटर तक के रेल नेटवर्क को ‘कवच’ के तहत लाने की योजना के बारे में एलान किया गया था।

इसे पढ़ें-मर्सिडिज कार और ट्रैक्टर में हुई जबरदस्त टक्कर,हादसे में ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे,देखे Video

आयशा शर्मा ने की बोल्डनेस की हदें पार ने शेयर कीं ऐसी फोटोज, बहन बोलीं-‘फ्लॉवर नहीं फायर है तू..’ देखें Pic

Share Now

Leave a Reply