महेंद्र सिंह धोनी के कुछ बड़ा एलान के चक्कर में टकटकी लगाए बैठे थे लोग, कर दिया ये एलान

पूर्व कप्तान लाइव और उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब धोनी लाइव आए थे तो लाखों लोग उन्हें लाइव देख रहे थे। धोनी बिस्कुट कंपनी ओरिया के भारत में पहले लॉन्च के लिए आए थे। इससे पहले धोनी और उनकी बेटी जीवा इस कंपनी के लिए एड भी कर चुके हैं।

धोनी ने ओरियो बिस्किट लॉन्च किया. उन्होंने एक वीडियो में इस बारे में जानकारी दी.

टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान ने शनिवार को ही अपने सोशल मीडिया पेज पर कहा था कि वह 25 सितंबर को लाइव आएंगे. इसके बाद फैंस ने हर तरह के क्रिकेट से 41 वर्षीय दिग्गज के संन्यास का अनुमान लगाया. धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. हालांकि इसके बाद भी उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखा.

टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर निजी जीवन ही जीना पसंद करते हैं। धोनी कभी भी ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं। वह हमेशा खुद को सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ से दूर रखते हैं और सार्वजनिक रूप से तभी नजर आते हैं जब फैंस उन्हें क्लिक करने में कामयाब हो जाते हैं।

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: