रांची राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, PDDU ने तुरंत लिया एक्शन

रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार रात महिला यात्री से शराब के नशे में धुत युवक ने छेड़खानी की। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचते ही महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार लिया गया। आरपीएफ ने आरोपी का मेडिकल मुआयना के बाद चालान कर दिया।

आरोप है कि जवान नशे में था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन पर रात करीब 1.55 बजे ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ ने टीटीई की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कंट्रोल से मिली सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के एसआई जिउतराम यादव और एसआई ममता कुमारी, आरक्षी सुनीता मीना, राशिदा बानो आदि ट्रेन के कोच संख्या बी-5 के सीट संख्या 47 पर पहुंचे।

बी-5 कोच के बर्थ 55 के यात्री राजीव कुमार ने बर्थ 47 की महिला से छेड़खानी की। महिला ने आरोप लगाया कि रांची से ट्रेन खुलने के बाद से ही राजीव बदसलूकी करने लगा। नशे में अपशब्द भी बोला। महिला ने टीटीई को पूरे घटना की जानकारी दी। रात 1.55 बजे जैसे ही ट्रेन पीडीडीयू पहुंची जिसके उस युवक तुरंत गिरफतार कर लिया गया।

Share Now

Leave a Reply