भारत जोड़ो संविधान बचाओ कार्यक्रम के तहत विधायक डॉ इरफान अंसारी पहुंचे कानाडीह

भारत जोड़ो संविधान बचाओ कार्यक्रम के तहत जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज देवलबाड़ी पंचायत के कान्हाडीह पहुंचे जहां हजारों की संख्या में लोगों ने उनका जमकर गर्मजोशी से स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। मौके पर विधायक जी ने सभी लोगों के साथ लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर राहुल गांधी जी के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया और कांग्रेस पार्टी का संदेश लोगों के साथ साझा किया।

लोगों ने बताया कि भाजपा के शासनकाल में मंगाई चरम सीमा पर है जिससे हम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।वही लोगो ने कहा आज राहुल गांधी जी पूरे देश में पैदल चलकर कांग्रेस पार्टी को जोड़ने का काम कर रहे हैं। आज उनके ही कार्यशैली से प्रभावित होकर हम लोग कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। आने वाला समय कांग्रेस का है और पूरे देश में कांग्रेस का परचम लहराएगा।

मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने भी राहुल गांधी जी के अभियान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज पूरे देश में फिर से कांग्रेस की लहर चल पड़ी है।कांग्रेस पार्टी एक पार्टी ही नही बल्कि एक विचारधारा है। लोग अपनी स्वेच्छा से राहुल गांधी जी के इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। पूरे देश में राहुल गांधी जी पैदल चलकर आपसी भाईचारगी को बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम करती है।

मौके पर राम प्रसाद राय सोहना सोरेन उमा चरण साव दिलीप दत्ता जब्बार अंसारी हामिद अंसारी बुलू देवी सकीना खातून रासमणि मुर्मू नरेश दास सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share Now

Leave a Reply