मौसम विभाग का अलर्ट 5 जनवरी से इन जिलों में बढ़ जाएगी और ठंड,

बारिश से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का अलर्ट 5 जनवरी से इन जिलों में बढ़ जाएगी और ठंड,

रांची। झारखंड में कुहासे का असर देख जा रहा है। ठंढ में भी इजाफा हुआ है। हवा में कनकनी बढ़ी है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो मौसम खुलने के बाद बादल हटने के बाद ठंढ और बढ़ेगी। रांची के अलावा इसका सबसे ज्यादा असर पलामू में भी देखने को मिलेगा। 5 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बादल छंटते ही ठंढ बढ़ेगी। यह कहना है मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद का। उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र के रिकॉर्ड बता रहे है कि झारखंड में कुहासे और उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कनकनी में इजाफा होगा। अभी प्रदेशभर में बादल छाए होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

राजधानी रांची में बढ़ेगी और ठंड तापमान में हो रही गिरावट,चल रही शीतलहर ,जानिए मौसम का हाल

Share Now

Leave a Reply