झारखंड के कई IAS ऑफिसर का हुआ ट्रांसफर,रांची के नए SSP बने किशोर कौशल

झारखंड के कई IAS ऑफिसर का हुआ ट्रांसफर,रांची
के नए SSP बने किशोर कौशल।

झारखंड सरकार ने राज्य के आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रांची के एसपी सिटी रह चुके 2012 बैच के अधिकारी किशोर कौशल को रांची का सीनियर एसपी बनाया गया है।

इससे पहले किशोर कौशल की पोस्टिंग जेएपीटीसी पद्मा के एसपी के तौर पर थी। रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा अब झारखंड पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे। इसके साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग प्रशांत सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक झारखंड सशस्त्र पुलिस बनाया गया है।

इसके अलावा रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को पूर्वी सिंहभूम का नया SSP बनाया गया है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम के SSP एम तमिल वाणन को पुलिस उप महानिरीक्षक रैंक में प्रोन्नति देकर अपराध अनुसंधान विभाग का DIG बनाया गया है.

झारखंड सरकार ने बुधवार को 8 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसमें अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत सिंह को ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक झारखंड सशस्त्र पुलिस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक असीम विक्रांत मिंज को स्थानांतरित करते हुए अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी एम तमिल वाणन को भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस उप महानिरीक्षक कोटि में प्रोन्नति देते हुए अगले आदेश तक अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है.

इसे पढ़ें-पलक तिवारी ने लाल साड़ी पहन बोल्ड अंदाज में दिखाई जलवा,फैंस ने किये ऐसे कमेंट देखे Pic

फेसबुक पर दो बच्चों की मां को हुआ प्यार,बॉयफ्रेंड के साथ इस हालत में पाये गए दोनों,फिर ग्रामीणों ने…

शादीशुदा महिला गूगल पर सबसे ज्यादा ये चीजें करती है Search, रह जाएंगे आप भी हैरान

Share Now

Leave a Reply