लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे भारत के नए सेना प्रमुख; जनरल नरवणे की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे नए सेना प्रमुख; जनरल नरवणे की लेंगे जगह।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है। जनरल मनोज पांडे पहली मई को 29वें सेना प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 30 अप्रैल को अपना 28 महीने का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र पांडे को दिसंबर 1982 में कोर आफ इंजीनियर्स में कमीशन किया गया था।

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले आर्मी चीफ होंगे। सरकार ने भारतीय सेना प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति‍ पर मुहर लगा दी है। वे इस पद पह पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर हैं। मनोज मुकुंद नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। मौजूदा वक्‍त में जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख हैं। वह जनरल नरवणे की जगह लेंगे जो इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे है.

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: