शादी होने से ठीक एक दिन पहले दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, फिर हुआ ये

शादी से एक दिन पहले 30 जनवरी को युवती हल्दी की रस्म निभा रही थी. इसी बीच उसे पेट में दर्द हुआ और कुछ ही देर बाद पता चला कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है.बताया जा रहा कि वह आदिवासी समाज की लड़की थी और उस समाज में पैठू प्रथा का चलन है. इस बारे में जानकारी के अनुसार दुल्हन की घरवाले ने बताया कि इस प्रथा में दूल्हा दुल्हन एक साथ रिलेशनशिप में रह सकते है।

इस प्रथा में शादी से पहले दूल्हा दुल्हन एक साथ रहना शुरू कर देते है, शादी कुछ वक्त साथ बिताने के बाद यानी पैठू होने के बाद दोनों का परिवार शुभ मुहूर्त देख कर लड़का और लड़की की शादी करा देते हैं. पैठू प्रथा के चलते ही दुल्हन 2021 में अपने पसंद के लड़के दूल्हा के घर पैठू गई थी. यही वजह थी कि शादी से पहले ही युवती ने बच्चे को जन्म दिया.

Share Now

Leave a Reply