झारखंड में आज से चार दिन तक इन जिलों में चलेगी लू येलो अलर्ट जारी,जाने मौसम का हाल

रांची सहित राज्य भर में अप्रैल, मई और जून की तपिश वाली गर्मी इस बार मार्च में ही पड़ने लगी है। हिट वेव यानी लू से कई जिले अभी से ही प्रभावित हैं। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 29 मार्च से 1 अप्रैल तक झारखंड के 10 जिलों में लू चलेगी।

मौसम विभाग की मानें तो 30 मार्च और एक अप्रैल को दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव चल सकता है.

इसे पढ़े-फ़िल्म ‘RRR’ ने रचा इतिहास तीन दिन में ही कर दी इतनी बड़ी कमाई,इन फिल्मों को भी पीछे छोड़ा

झारखंड के जिले चलेगी लू-

पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में लू चलने के आसार हैं. 31 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला, पू्र्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के कुछ भागों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

इसलिए फिलहाल गर्मी और हिट वेव (लू) से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 36. 2 डिग्री, न्यूनतम 18.7 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 39.5 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 18.3 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

इसे पढ़े-देश मे महंगाई की मार आठ दिन में 7 वीं बार फिर बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम,देखें आज के भाव

Share Now

Leave a Reply

%d