शर्मनाक : गढ़वा में 5 वर्षीय बच्ची के साथ चचरे चाचा ने गलत हरकत किया , पुलिस ने किया गिरफ्तार

गढ़वा : गढ़वा से एक शर्मनाक घटना सामने हुई हैं । जहा बंशीधरनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम चचेरे चाचा ने 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। खबरों के मुताबिक व्यक्ति की नजर हमेशा मासूम पर गलत रहती थीं। बीते शाम अकेला पा कर व्यक्ति ने अपनी हद पार कर बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया।

पीड़िता की मां की ओर से केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी अपने घर की छत पर ले गया। और उससे जबर्दस्ती की। बच्ची ने रोते हुए घर आकर इसकी जानकारी दी।

Share Now

Leave a Reply