रामगढ़ में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर हैवान ने फोड़ डाली आंख

रामगढ़: मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव से प्रकाश में आया है जहाँ एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, जब महिला ने इसका विरोध करना शुरू किया तो आरोपित युवक ने महिला पर हमला कर दिया जिसमें महिला की एक आंख फुट गई।

पीड़ित महिला बुधवार को रामगढ़ थाना पहुँची, महिला को देकर वहाँ मौजूद हर व्यक्ति हैरान रह गया।
थाना पहुँचने के बाद पीड़ित महिला सिरबा देवी ने पुलिस को बताया वह लोधमा गांव की रहने वाली है, 5 वर्ष पूर्व उसके पति का निधन हो गया था। जिसके बाद उसके गांव का एक युवक जिसका नाम अनिल यादव है वह महिला पर बुरी नज़र रखता था। 25 सितंबर की रात लगभग 12:30 बजे अनिल यादव उसके घर के पास पहुंचा और दरवाजा पीटने लगा। दरवाजा खुलते ही वह सीधे विधवा महिला पर झपट पड़ा। पहले उसने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला की शोर सुनकर घर के सदस्यों की आंख खुल गई। तब अनिल यादव ने महिला पर टांगी से वार कर दिया। इस हमले में महिला की एक आंख फूट गई। उसके नाक और सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

Share Now

Leave a Reply