खुशखबरी: झारखंड में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, इस दिन से होगी ज़ोरदार बारिश….

खुशखबरी: झारखंड में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, इस दिन से होगी ज़ोरदार बारिश….।

झारखंड के कई जिलों में चल रही लू और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के उत्तर पूर्वी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में आज कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं 22 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, पूर्वी व निकटवर्ती हिस्सों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं राज्य के उत्तर पूर्वी यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं 21 अप्रैल को राज्य के दक्षिण पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के साथ साथ पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने के साथ साथ बारिश की संभावना है।

इसे पढ़े-ट्रेन की पटरी में बैठकर फ़ोन पर बात कर रही थी लड़की,उसके उपर से गुजर गई ट्रेन, देखें वीडियो

रांची और डालटनगंज में मंगलवार को लू चली. पिछले 20 साल में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान दूसरी पार 41 डिग्री सेसि से पार हो गया. 27 अप्रैल 2016 को राजधानी का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेसि पहुंच गया था. इस वर्ष मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेसि पहुंच गया।

इसे पढ़े-प्रेमी ने महिला को दिया धोका शादी के झांसा देकर किया यौन शोषण, तुड़वा दी शादी

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: