झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा बने JSSC के अध्यक्ष

रांची : झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है.नीरज सिन्हा आयोग के पदभार ग्रहण करने की तारीख से अधिकतम 65 साल की आयु तक अध्यक्ष बने रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग अधिसूचना जारी की है.

इस संबंध में गुरुवार (14 सितंबर) को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक, झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से जेएसएससी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.

नीरज सिन्हा काफी सालों तक झारखंड के डीजीपी के रूप में कम कर चुके हैं. उनके कई कार्य आज तक उल्लेखनीय हैं. उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व और उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए झारखंड सरकार ने उनकी जेएसएससी के अध्यक्ष के तौर पर प्रतिनियुक्ति की है.

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: