भारी बारिश में भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओ में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर दिखा जोश, निकाला मोटरसाइकिल रैली

 

JHARKHAND : (RANCHI) भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा डोरंडा रेसालदार बाबा के मजार से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह पूर्व राज्यसभा सांसद एवं झारखंड के प्रभारी साबिर अली, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सोना खान, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी तारिक इमरान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री आरिफ नासीर भट्ट, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल सह प्रभारी आसिफ अहमद, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजिम कुरैशी, मुख्य रूप से उपस्थित थे.

रैली से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री श्री साबिर अली ने कहा कि अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी अपने देश के हर एक नागरिक को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है । आज देश का हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म जाति मजहब से ताल्लुक रखता हो इन सब से ऊपर उठकर देश के आन,बान और शान के लिए हाथ में तिरंगा लिए एक साथ खड़ा है।

इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि तिरंगा अभियान कार्यक्रम अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा सभी जिलों में बड़े पैमाने पर की जा रही है और कार्यकर्ता इतने उत्साहित है , भारी बारिश में भी तिरंगा मोटरसाइकिल रैली मैं उतसाह देखते बन रहा है इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए इसके संयोजक, सह संयोजक तथा सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
इस मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम ताजदार आलम,  जावेद सलीम, शमीम रजा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष इमरान खान, आल्हान महमद, आरिफ खान, कलामुद्दीन अंसारी, अशफाक अंसारी, जावेद अहमद, पिंटू खान, मोहम्मद जावेद, हकीम अंसारी, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद मंटू, नावेद शाहिद, सय्यद अजहर,  मोहम्मद अकबर, रोहित, कौशिक जयप्रकाश, मोहित, तनवीर खान, रोहित राणा, संदीप, इत्यादि लोग उपस्थित थे।
यह जानकारी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम ने दी।

 

 

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: