Dumka: युवक ने सिंधी होटल की छत से कूदकर जान दे दी

दुमका: जिले के नगर थाना क्षेत्र के चुहाबगान में एक युवक ने सिंधी होटल की छत से कूदकर जान दे दी। युवक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से रांची का रहने वाला था। होटल कर्मियों की मदद से उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में राकेश के पिता का कहना है कि उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज भी चल रहा था। पिता ने घटना की जानकारी नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और छानबीन में जुट गयी।

Share Now

Leave a Reply