
द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए भरा नामांकन,
प्रधानमंत्री समेत कई नेता रहे मौजूद।
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाख़िल कर दिया है. वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
#WATCH NDA's Presidential candidate Droupadi Murmu files her nomination today in the presence of PM Modi, Union cabinet ministers & CMs of BJP & NDA-ruled states pic.twitter.com/ennt3naoCB
— ANI (@ANI) June 24, 2022
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाख़िल करने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संसद भवन में मौजूद रहे.
#WATCH दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने संसद भवन पहुंचीं। pic.twitter.com/njqllAxtiX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी संसद पहुंचे.
कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई भी इस मौक़े पर कहा कि मुर्मू के नाम का प्रस्ताव एक बेहद उचित निर्णय है.