रांची: सीएम हेमंत सोरेन से मिले बिहार के CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

झारखंड: राजधानी रांची में आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय सीएम हेमन्त सोरेन से आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मिथिलेश कुमार ठाकुर, बिहार सरकार में मंत्री संजय झा और राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी मौजूद रहे वही एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Share Now

Leave a Reply