अमेरिकी राजदूत ने शाहरुख खान से ‘मन्नत’ में की मुलाकात, हुई लंबी चर्चा

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को शाहरुख खान से मुंबई में उनके आवास मन्नत में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के अलावा दुनियाभर में पड़े बॉलीवुड के प्रभाव पर भी चर्चा की।

इस दौरान दोनों शख्सियतों के बीच मुंबई में फ़िल्म उद्योग और दुनियाभर में हॉलीवुड-बॉलीवुड के प्रभाव को लेकर लंबी चर्चा हुई।

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को अभिनेता शाहरुख़ ख़ान से मुंबई में उनके आवास मन्नत में मुलाक़ात की. इस दौरान दोनों ने भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के अलावा दुनियाभर में बॉलीवुड के प्रभाव पर भी चर्चा की. इस बात की जानकारी गार्सेटी ने खुद सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने ट्वीट किया, “क्या यह मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय है? सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान के साथ उनके आवास मन्नत में शानदार बातचीत हुई, मुंबई में फ़िल्म इंडस्ट्री के बारे में और जानने और दुनियाभर में हॉलीवुड और बॉलीवुड के विशाल सांस्कृतिक प्रभाव पर चर्चा की.”

Share Now

Leave a Reply